![]() |
| Hindi shayari |
1. पैसा अच्छे अच्छों की नियत बिगाड़ देता है रिश्तो की असली सूरत उखाड़ देता है कल तक जो साथ निभाने की कसमें खाते थे वक्त और दौलत उन्हें भी बदल देता है।
2. पैसा आया तो उसका लहजा बदल गया वो अपना था मगर उसका अंदाज बदल गया मैंने समझा था इंसानियत सबसे बड़ी दौलत है नोटों ने बता दिया आज उसका ईमान सस्ता हो गया।
3. वो लड़ती है झगड़ती है गुस्से में हिसाब से दिल तोड़ती है मुझे मरने नहीं देती अपनी मोहब्बत से मगर इश्क में हर रोज काम तमाम करती है।
4. जो पहले समझ लेते यूं तेरी चालाकियां न तुझे दिल देते न आंखें बंद करके भरोसा करते।
5. जो पहले पता होता तेरी हरकतों का सच तुझे अपना बनाने की भूल न करते दिल तो दे देते जान भी तेरे नाम पर खुद को मिटाना कभी मंजूर न करते।
✍️ लेखक: शायर मनोज कुमार
🌐 www.Hindisongs.org.in
