Hindi Shayari 2026 | Love Shayari, Romantic Shayari, Sad Shayari, Bewafa Shayari, Emotional & Attitude Shayari

1. निगाहों की मोहब्बत शायरी

उसकी निगाहें मुझे छेड़ देती है बिना लफ्जों के दिल से दिल को जोड़ देती हैं हर बार संभलने की कोशिश करता हूं मगर वो एक नजर में मेरी धड़कनों का रुख मोड़ देती है।

2. मोहब्बत में धोखे की शायरी

हसीनों की मीठी-मीठी बातों में यूं ही मत खो जाना हर मुस्कुराहट को वफा का आईना मत समझ जाना लफ्जों की मिठास अक्सर दिल को कैद कर लेती हैं उम्र भर अपने ही जज्बातों का कैदी मत बन जाना।

3. रोमांटिक प्यार भरी शायरी

एक बार मुस्कुरा दो मैं तुम्हारे नखरे उठा लूंगा तेरी हर खामोशी को मोहब्बत का फसाना बना लूंगा उम्र भर साथ निभाने का वादा कर देना मैं हर सांस पर सिर्फ तेरा नाम सजा लूंगा।

4. हमसफ़र पर दिल छू लेने वाली शायरी

अकेले गुजारा नहीं होगा हमसफर जरूरी है जिंदगी की राह में तेरा सफर जरूरी है सांसे तो तन्हा भी चल जाएंगी उम्र भर दिल को धड़कने के लिए तेरा साथ जरूरी है।

5. बारिश और यादों की शायरी

इस बदलते मौसम की पहली बारिश में तेरी यादों का हर एहसास भीग जाता है जब बरसती हैं ये मोहब्बत की बूंदे दिल तेरे इश्क में डूब जाता है।

6. झूठ और रिश्तों की शायरी

वो खुद को सही बताएगी कुछ इस तरह अपनी बात मनवायेगी अपने लफ़्ज़ों की चादर में सच झूठ सब छुपाएगी हम खामोश रहकर गुनहगार ठहराए जाएंगे वो हर बार मासूम बनाकर महफिल से निकल जाएगी।

7. सच्ची मोहब्बत की शायरी

पलकों पर हमेशा बिठाकर रखूंगा तुझे अपनी दुआओं में सजा कर रखूंगा वक्त चाहे जितनी साजिश कर ले तुझे हर हाल में अपना बना कर रखूंगा।

8. फरेबी इश्क की शायरी

मोहब्बत के नाम पर फरेब का जाल बिछाया गया मेरे एतबार को बड़ी खामोशी से आजमाया गया मगर सच की उम्र झूठ से हमेशा लंबी होती है वक्त हर नकाब को बेआवाज उतार देता है।

9. बेवफ़ाई की दर्द भरी शायरी

प्यार से छल करने की कोशिश उसने की थी मगर मेरे एतबार को मिटा ना सकी चेहरे पर वफा दिल में फरेब छुपाए बैठी थी वक्त ने हर साजिश बेनकाब कर दिया।

10. हौसलों की प्रेरणादायक शायरी

हम अपनी मंजिल से भटके हुए मुसाफिर हैं फिर भी हौसलों के सहारे सफर में शामिल है वक्त चाहे जितनी दफा रहे बदलकर आजमा ले हम वो हैं जो ठोकरो से नहीं अपने हौसलों से मंजिल हासिल करते हैं।

11. खामोश मोहब्बत की शायरी

ये झुकी हुई निगाहे बहुत कुछ कह रही है लव खामोश है मगर मोहब्बत बयां कर रही है जो समझ सके इन इशारों की खामोश जुबां उनके लिए ये पूरी दास्तान लिख रही है।

12. हुस्न और अदाओं की शायरी

बड़ी नजाकत है तुम्हारी निगाहों में हर नजर में छुपी है अदाओं की रवानी जो एक बार ठहर जाए तेरी आंखों के सामने फिर किसी और चेहरे की जरूरत ना होगी।

13. पहली नज़र के प्यार की शायरी

जब से देखा है तुम्हारी एक झलक दिल बेकरार हो गया मेरे हर ख्वाब का एक किरदार हो गया तमन्ना सिर्फ इतनी है तुम्हारा दिल जीत लूं आजकल मेरा हर एहसास तुम्हारे नाम हो गया।

14. वादे और बेवफ़ाई की शायरी

हजार वादों के बाद मुझे रास्ते से हटाना चाहती है मेरी वफाओं को झूठा बताना चाहती है याद रखना मोहब्बत कोई खेल नहीं है जो दिल से निभाते हैं उन्हें भूलाना आसान नहीं होता।

15. सुहागरात की रोमांटिक शायरी

सुहागरात थी मगर घूंघट उठाने नहीं दिया उसकी शर्म ने मुझे मुस्कुराने नहीं दिया आंखों से इजहारे मोहब्बत की चाहत थी उसकी हया ने दिल बहक जाने नहीं दिया।

16. इश्क की गलतफहमियों की शायरी

मेरी नजर में वो बेवफा थी उसकी नजर में मैं बेवफा था इश्क की अदालत में दोनों कटघरे मे यूं खड़े हो गए फर्क बस इतना था कोई सच कहा ना सका दोनों अपने जख्मों के साथ अपनी जिद पर अड़े थे।

17. भरोसे वाली मोहब्बत की शायरी

वो प्यार करती है मुझ पर एतबार करती है मेरी हर खुशी का ख्याल रखती है लाख उठे सवाल हमारे रिश्ते पर वो हर हाल में मेरी मोहब्बत पर भरोसा बरकरार रहती है।

18. बदलते रिश्तों की शायरी

हजार वादें करके राह से हटाना चाहती है जिस मोहब्बत पर खुद इतराती थी उसे मिटाना चाहती है वक्त गवाह है हर चेहरे से नकाब उतर जाता है जो कभी हाथ थामने को बेताब रहती थी आज वही छोड़कर जाना चाहती है।

19. चाहत और इश्क की शायरी

ये जो सिलसिला है चाहत का इसे परवान चढ़ने दो मोहब्बत के कारवां को धीरे-धीरे बढ़ने दो अभी तो दस्तक दी है मैंने तुम्हारे दर पर जरा वक्त दो मुझे धीरे-धीरे दिल में उतरने दो।

20. दीदार-ए-यार की शायरी

देख लूं जो तुम्हें नजर भर के मैं फिर किसी और मंजर की तमन्ना ना रहे तेरे दीदार का ऐसा असर हो मेरे दिल पर जिंदगी में कोई ख्वाहिश बाकी ना रहे।

21. एकतरफा मोहब्बत की शायरी

मैं हर बार झुका हूं तुम्हारी चाहत में तुमने इसे मेरी कमजोरी का नाम दे दिया हमने रिश्ता बचाने को खुद को मिटा दिया और तुमने हर बार हमें ही गुनहगार बना दिया।

22. प्यारी नोकझोंक की शायरी

इतने नखरे ना दिखाए करो हर बात पर यूं ना रूठ जाया करो हम भी दिल रखते हैं अपने सीने में इसे हर रोज यूं ना आजमाया करो तुम्हारी एक मुस्कान पर सब कुछ लुटा देंगे मोहब्बत को अपनी जिद का तमाशा ना बनाया करो।

23. धोखे में पड़े इश्क की शायरी

मैं नादान था तेरी बहकावे में आ गया तेरे हर झूठा को मोहब्बत का फसाना समझ गया जब हकीकत ने आईना दिखाया मुझे तब पता चला मैं खुद ही खुद को मिटा गया।

24. बेइंतहा मोहब्बत की शायरी

मेरी चाहते तुम्हारी मुस्कुराहटों की मोहताज है मेरे हर ख्वाब तुम्हारी निगाहों के राजदार है तुम मुस्कुरा दे तो जन्नत उतर आए जमीं पर मेरी जिंदगी के सारे मौसम तुम्हारा नाम है।

25. टूटे वादों की दर्द भरी शायरी

उनका वादा अब जहर बन गया है मेरी जिंदगी पर टूटता कहर बन गया है जिसे समझा था सुकून का आखरी सहारा आज वही हर दर्द का सफर बन गया है।

26. वफ़ा और बेवफ़ाई की शायरी

हमने उनकी मोहब्बत में गहराई भी देखीं है मुस्कुराहटों के पीछे छुपी तनहाई भी देखीं है जो कहते थे उम्र भर साथ निभाने की बातें उन्हीं की वफ़ा में सबसे बड़ी बेवफाई भी देखीं है।

27. टूटे दिल की शायरी

हमने उनकी मोहब्बत की गहराई देखीं है हर वादे के पीछे छुपी सच्चाई देखीं है जिसे अपना मुकद्दर समझ बैठे थे हम उसी की चाहत में अपनी तबाही देखीं है।

28. इश्क के जाल की शायरी

उसके इश्क के जाल से बच निकलना आसान नहीं है एक बार फस गए तो खुद को बचा नहीं पाओगे मोहब्बत की गहराई का अंदाजा तब होगा जब डूब जाओगे और लौटने का कोई किनारा नहीं होगा।

29. इल्जाम और खामोशी की शायरी

उसके इल्जामों पर अब सफाई कहां पेश होती है बिना कसूर के भी मोहब्बत अब कटघरे में अक्सर खड़ी होती है हमने खामोशी को अपनी इज्जत बना लिया क्योंकि हर बात का जवाब देना कभी-कभी गुनाह होता है।

30. बेवफ़ा सनम की शायरी

वो बेवफा मेरी जिंदगी में तूफान उठाने लगी है मेरी हर वफ़ा को गुनाह बताने लगी है जिसे अपनी दुआओं में मांगा था हर रोज मैंने आज वही मेरी मोहब्बत पर इल्जाम लगाने लगी है।

31. इज़हार-ए-मोहब्बत की शायरी

जो दिल में हो बेझिझक लफ्जों में बयां कर देना इन खूबसूरत आंखों से मेरे ख्वाब लिख देना उम्र भर तेरी खामोशी का मतलब पढ़ दूंगा बस अपनी मोहब्बत सरेआम मेरे नाम लिख देना।

32. रिश्तों की तकरार की शायरी

जब वो अपनी जिद पर अड़ जाती है हर बात अधूरी सी नजर आती है तन्हाइयों की जंग कुछ यूं छिड़ जाती है हर खामोशी दिल पर नया जख्म छोड़ जाती है।

33. बर्बाद मोहब्बत की शायरी

मेरी बरबादियां लिखी है तेरी मोहब्बत की किताबों में हर जख्म का पता मिलता है तेरे दिए हुए हिसाबो में जिस इश्क को अपना समझ कर लगाया था सीने से उसी ने मिटा दिया अपनी झूठी वफा के नाकाबों में।

34. मीठी बातों के जादू की शायरी

मैं अपने ईमान से भटकने लगता हूं जब तुम मीठी-मीठी बातों का जादू चलाने लगती हो तुम्हारी जुबान में ऐसी कशिश है हर दलील हार जाता हूं मेरा दिल तुम्हारी मोहब्बत के हक में गवाही देने लगता है।

35. स्वाभिमान और बराबरी की शायरी

ना चलेंगे तेरे बहाने ना तेरी मनमानियां चलेगी अब हर बात पर हुकूमत नहीं चलेगी हमने मोहब्बत की है ग़ुलामी नहीं इसीलिए अब सिर्फ बराबरी चलेगी।

36. सच्चे प्यार की फिक्र वाली शायरी

वो हर पल खबर रखती है हर लम्हा मेरे दिल में सफर करती है दूर होकर भी कहां दूर है मुझसे वो मेरी धड़कनों पर हर पल नजर रखती है।

37. रिश्तों में सम्मान की शायरी

तुम्हें ये मनमानियां की जिद छोड़नी पड़ेगी वरना मेरी जिंदगी से तुम्हें अपनी जगह खोनी पड़ेगी मोहब्बत सिर झुकाने का नाम नहीं होता तुम्हें एक दिन रिश्तों की असली कीमत समझनी पड़ेगी।

और नया पुराने